फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: एसी में बैठकर डाॅक्टर कर रहे उपचार मरीजों के लिए वार्ड में कूलर भी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों और तीमारदारों को गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चिकित्सक ऐसी में बैठकर मरीजों का उपचार कर रहे हैं। लेकिन मरीजों को कूलर भी नसीब नहीं है। वार्डाें में भर्ती मरीज लू और गर्मी की तपिश का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को तापमान 39 डिग्री रहा। गर्मी और लू से परेशान लोग बीमार पड़ रहे हैं और इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। लेकिन भर्ती मरीजों की हालत गर्मी से अस्पताल में और बिगड़ रही है। बृहस्पतिवार को पड़ताल में सामने आया कि इमरजेंसी वार्ड को छोड़कर चार वार्ड में जिसमें मरीज भर्ती थे उनमें कहीं कूलर नजर नहीं आया। वहीं जिस इमरजेंसी वार्ड में कूलर रखा था, उसमें मरीज भर्ती भी नहीं थे।
बृहस्पतिवार को अमर उजाला टीम दोपहर 12 बजे अस्पताल पहुंची तो इमरजेंसी वार्ड में एक कूलर मिला, यहां वार्ड में कोई मरीज भर्ती नहीं दिखा। इसके बाद टीम मेडिकल वार्ड में पहुंची। यहां दस बेड पर मरीज भर्ती मिले, लेकिन यहां कूलर नहीं लगा था। टीम बगल के पुरुष और महिला, आर्थो वार्ड के साथ बच्चा वार्ड में पहुंची, यहां पूरे वार्ड में हर बेड पर मरीज भर्ती मिले, लेकिन गर्मी से बचाव के लिए सिर्फ सिलिंग फैन लगा था।
विज्ञापन

इस दौरान भर्ती मधुबन निवासी जयनाथ ने बताया कि वह पंद्रह दिन अपनी बीमार पत्नी को सुनिया देवी को लेकर भर्ती है, वार्ड में गर्मी से बचाव को लेकर हर दिन अगले दिन कूूलर लगने का आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन अब तक कूलर नहीं लगा है।
वहीं बकवल निवासी प्रेमशीला ने बताया कि तीन दिन से पेट दर्द होने पर वार्ड में भर्ती हैं। यहां कूलर की व्यवस्था नहीं है। उधर ओपीडी में पहुंची टीम को मरीजों की भीड़ मिली, इस दौरान हर डाक्टर के चेंबर में एसी लगा था। लेकिन ओपीडी में मरीजों के लिए एक भी कूलर नहीं लगा था। वहीं हीटवेब वार्ड की सत्यता परखने जब अमर उजाला की टीम पहुंची तो यहां हीटवेब वार्ड पर ताला लटकता था।
सीएमएस डॉ. धनज्जय सिंह ने बताया कि जल्द ही कूलर लगेंगे। इसके लिए आर्डर दिया जा चुका है। वहीं गर्मी से बचाव को लेकर छह बेड का हीट वेब वार्ड बनाकर इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें