फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बिना डाॅक्टर की सलाह के बच्चों को न दें कफ सिरप, खिलाएं माैसमी फल

विज्ञापन
विज्ञापन
माैसम बदलने से बच्चे सर्दी, खांसी और बुखार की चपेट में आ रहे हैं। सरकारी और निजी अस्पतालों में संक्रमण से पीड़ित बच्चों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सर्दी-खांसी की शिकायत में कई लोग मेडिकल स्टोर से मनमाने तरीके से कफ सिरप खरीदकर बच्चों को दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सीएस साहनी ने बताया कि इन दिनों अस्पतालों में संक्रमण से पीड़ित बच्चों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
कहा कि कई अभिभावक बिना डॉक्टर की सलाह के ही बच्चों को दवाएं दे रहे हैं, जो बच्चों के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है। डॉक्टर ने बताया कि सर्दी-खांसी की शिकायत में कई लोग मेडिकल स्टोर से मनमाने तरीके से कफ सिरप खरीदकर बच्चों को दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का कफ सिरप बिना डॉक्टर की सलाह के बच्चों को न दें। उन्होंने छिंदवाड़ा में कफ सिरप से हुई बच्चों की घटना से सभी को सीख लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सीएस साहनी ने कहा कि अगर बच्चे को तेज बुखार है और डॉक्टर से तुरंत संपर्क संभव नहीं है, तो पैरासिटामोल सिरप दिया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें