गाजीपुर। बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा व एनडीए गठबंधन के भारी जीत पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के नेतृत्व में जिला कार्यालय पर उत्साह और उल्लास के साथ ढोल-नगाड़े बजाकर व पटाखे जलाकर जश्न मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रवादी विचारधारा और प्रधानमंत्री के विकसित भारत संकल्प अभियान को जनता का समर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बिहार के विकास को ध्यान मे रखकर एनडीए गठबंधन को भारी बहुमत से जिताया है। इस मौके पर सुनील कुमार सिंह, भानु प्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय, पारसनाथ राय, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।
जखनिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिहार में भाजपा गठबंधन की जीत पर शुक्रवार को चौजा तिराहे पर आतिशबाजी कर व एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर प्रमोद वर्मा, राजेश राजभर, उमाशंकर यादव, प्रशांत सिंह, धर्मेंद्र चौरसिया आदि मौजूद रहे।