मऊ। कलेक्ट्रेट परिसर में जनपद स्तरीय तीन दिवसीय किसान मेला व प्रदर्शनी का आयोजन सोमवार को किया गया। मेले का शुभारंभ भाजपा विधायक राम विलास चौहान ने किया। प्रदर्शनी के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए।
इस दौरान विधायक ने कहा कि नई तकनीक के उपकरणों द्वारा अधिक फसल उपज करने के लिए किसान विशेष ध्यान दें, पूर्व से बेहतर कार्य वर्तमान सरकार में हो रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों को बेहतर खेती की तकनीक जानकारी कृषि वैज्ञानिकों द्वारा विस्तार पूर्वक दी जाएगी।
जिलाधिकारी प्रवीण मिश्रा ने बताया कि तीन दिवसीय किसान मेले का किसान लाभ उठाएं विभिन्न क्षेत्रों से आए कृषि वैज्ञानिकों से मिलकर फसलों से संबंधित जानकारी प्राप्त करें।
मेले में खेती से जुड़े सभी उपकरण आधुनिक है, निश्चित रूप से किसान भाइयों द्वारा किए जा रहे फसल की उपज में वृद्धि होगी। उन्होंने मोटे अनाज की उपज के लिए किसानों को अधिक ध्यान देने को कहा। इस मौके पर स्कूली बच्चों द्वारा स्वागत गीत, उच्च माध्यमिक विद्यालय कईया के स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, एनबीआईएम के वैज्ञानिक द्वारा सूक्ष्मजीवों के बारे में जानकारी दी।