रतनपुरा ब्लाक पर नामांकन के दौरान निरीक्षण करने पहुंचे डीएम अमित सिंह बंसल और एसपी सुशील घुले।
- फोटो : MAU
रतनपुरा। जिलाधिकारी अमित बंसल तथा पुलिस अधीक्षक सुशील चंद्रभान घुले ने रविवार को अपराह्न खंड विकास अधिकारी कार्यालय पहुंचकर नामांकन कक्ष की की स्थिति का जायजा लिया।
दोनों अधिकारियों ने दस मिनट तक खंड विकास अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया और व्यवस्था पर संतोष जताया। उन्होंने नियमों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर आशुतोष कुमार राय, खंड विकास अधिकारी अखिलेश कुमार गुप्त, ऐडियो पंचायत रविंद्र नाथ यादव, थानाध्यक्ष हलधरपुर निहार नंदन कुमार, मोहम्मद शकील अंसारी से जानकारी ली। रतनपुरा खंड विकास अधिकारी कार्यालय के मुख्य द्वार पर नामांकन के दूसरे दिन रविवार को थानाध्यक्ष निहार नंदन कुमार ने बगैर मास्क के घूम रहे 20 लोगों का महामारी अधिनियम के तहत चालान काटा और दो हजार रुपया राजस्व की वसूली की।