मऊ। पंचायत चुनावों में भी अब बाहु बल और धन बल का प्रभाव बढ़ गया है। जिले के कुछ क्षेत्रों में आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की पत्नियां चुनाव लड़ रही हैं। वहीं कुछ प्रभावशाली लोग प्रमुख पर कब्जा करने के लिए खुद भी बीडीसी का चुनाव लड़ रहे हैं और अपने आदमियों को भी बीडीसी का चुनाव लड़ा रहे हैं।
जिले में प्रधानी का चुनाव भी कई धनबली लड़ रहे हैं। प्रधानी का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी 20-20 लाख रुपये खर्च करने का स्टीमेट बना रखे हैं। यूं तो प्रधानी का चुनाव लड़ने वालों को प्रचार करने के लिए गांव से बाहर नहीं जाना है लेकिन कई उम्मीदवार चार पहिया वाहनों से प्रचार के लिए निकल रहे हैं। इसी प्रकार जिला पंचायत का चुनाव लड़नेेेेेे वाले प्रत्याशी लग्जरी वाहनों से क्षेत्र के गांवों में घूमकर प्रचार करने में लगे हैं। ऐसे प्रत्याशियों में कारोबारी, ईंट भट्ठा स्वामी, नेता सभी लोग हैं। जिनके पास खुद का चार पहिया वाहन नहीं है। ऐसे लोगों को उनके धनवान समर्थक वाहन उपलब्ध करा रहे हैं। इसके अलावा अनुज कनौजिया , लालू यादव सरीखे अपराधी भी अपनी पत्नियों को प्रधानी अथवा परिवार के लोगों को बीडीसी का चुनाव लड़ा रहे हैं।