फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: हाहा नाला पहुंचे डीएम-एसपी, बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया

विज्ञापन
बिंद टोलिया में सरयू नदी में जलस्तर का निरीक्षण करते अधिकारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने पुलिस अधीक्षक इलमारन जी के साथ सोमवार को तहसील मधुबन के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भ्रमण कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान हाहा नाला बांध का निरीक्षण कर जलस्तर की जानकारी ली।
विज्ञापन

अभी सरयू नदी खतरे की निशान से एक मीटर नीचे बह रही है। आने वाले दिनों में जलस्तर बढ़ने की संभावना है। जिलाधिकारी ने वहां पर रिजर्व स्टॉक का भी निरीक्षण करने के बाद बिंद टोलिया गांव में पहुंचकर बचाव कार्यों का भी निरीक्षण किया।
उन्होंने पाया कि बिंद टोलिया गांव से लगभग ढाई किलोमीटर दूर निर्माणाधीन पुल के कारण खेतों में कटाव की स्थिति बन रही है, जिसको देखते हुए उन्होंने सिंचाई विभाग को सतर्क रहते हुए कटान पर पूरी निगरानी रखने के निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में नाव एवं नाविकों के बारे में भी जानकारी ली और अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिया। वहीं अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अभी कोई भी आबादी वाला गांव बाढ़ग्रस्त नहीं है, लेकिन सरयू नदी में बढ़ते जल स्तर को देखते हुए जिलाधिकारी ने पहले से ही पूरी तैयारी करते हुए सजग रहने के निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें