फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने किया महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण

Tue, 10 Nov 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी  वैभव श्रीवास्तव ने मंगलवार को जिला महिला चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण किया।  लेकिन अस्पताल से सीएमएस डा. किरन बाला बिना स्वीकृति के छुट्टी पर थीं ।
विज्ञापन



इसके स्टाफ नर्स सीएम त्रिपाठी एवं मांति सिंह भी अपनी ड्यूटी से अनुपस्थित थीं। मरीजों ने डीएम से शिकायत की कि उन्हें अस्पताल से दवाइयां नहीं मिल रही हैं अपितु डाक्टरों द्वारा  मरीजों को बाहर की दवाइयां लिखी जा रही हैं।


 इस पर जिलाधिकारी  ने गंभीर नाराजगी जताया। महिला अस्पताल की बदहाली देखकर डीएम चकित रह गए। उन्होंने साथ में  रहे सिटी मजिस्ट्रेट अमरनाथ राय को   जिला महिला अस्पताल की बदहाली की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश  दिये। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट अमरनाथ राय, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें