मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय कस्बा में यंग अंसार स्पोर्टिंग क्लब मैदान में चल रहे राज्यस्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट में शनिवार को पहला सेमीफाइनल मैच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में डीएलडब्ल्यू वाराणसी की टीम स्पोर्ट्स हॉस्टल अयोध्या को पेनाल्टी शूट में 5- 4 के अंतर से हराकर फाइनल पहुंची।
पूरे मुकाबले में दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर सकीं, परिणाम के लिए पेनाल्टी शूट का सहारा लेना पड़ा। पहले हाफ में दोनों टीमों ने एक दूसरे के गोल पोस्ट पर लगातार आक्रमण किया, लेकिन गोल कीपर की मुस्तैदी से गोल नहीं हो सका। दूसरे हाफ में भी दोनों टीमें गोल नहीं कर पाईं। पेनल्टी शूट में डीएलडब्ल्यू वाराणसी के पांचों खिलाड़ियों ने गोल पोस्ट में गेंद डालने में कामयाब हुए, लेकिन डीएलडब्ल्यू के गोल कीपर ने खूबसूरत बचाव करके अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। वाराणसी के गोलकीपर को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया।