बढुआ गोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र में गालिबपुर के पास शुक्रवार की देर शाम सड़क किनारे खड़े होकर राहगीरों को अश्लील इशारे और हरकतें करने के आरोप में पुलिस ने एक पुरुष और दो महिलाओं पर मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार को एसआई केशर यादव टीम के साथ गश्त कर रहे थे। तभी सूचना मिली कि गालिबपुर में एक क्लिनिक के पास सड़क किनारे एक पुरुष और दो महिलाएं खड़े होकर राहगीरों को अश्लील इशारे करते हुए बुला रहे हैं। सरेराह अश्लील हरकतें करने के चलते आसपास के लोग भी परेशान हो गए हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तीनों को पकड़ लिया और थाने लाया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।