फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉकस्तरीय प्रतियोगिता में दिव्यांग बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
रतनपुरा के बीआरसी गाढ़ा के परिसर में आगामी अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के उपलक्ष्य पर खेल-कू - फोटो : MAU
विज्ञापन
मधुबन / रतनपुरा। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग जन्म दिवस के उपलक्ष्य में फतहपुर मंडाव ब्लॉक संसाधन केंद्र तथा रतनपुरा ब्लॉक संसाधन केंद्र पर बुधवार को ब्लॉक स्तरीय दिव्यांगजनो के लिए खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
विज्ञापन

क्रीड़ा प्रतियोगिता में फतहपुर मंडाव के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने जलेबी दौड़, चित्रकला, निबंध सहित सुलेख आदि में प्रतिभाग किया। मेंढक दौड़ में उच्च प्राथमिक फतेहपुर ताल रसोई के श्रीप्रकाश प्रथम, प्राथमिक विद्यालय कटघरा शंकर प्रथम का किशन द्वितीय, चित्रकला में उच्च प्राथमिक विद्यालय फतेहपुर तालरतोई से अरिशा समद प्रथम, किशन राजभर कंपोजिट विद्यालय ढढवल द्वितीय, सुलेख प्रतियोगिता में किशन राजभर कंपोजिट विद्यालय ढढवल प्रथम, साधना राजभर प्राथमिक विद्यालय चकगोपाल द्वितीय, रस्सा कस्सी में किशन राजभर कंपोजिट विद्यालय ढढवल प्रथम, महताब अहमद कंपोजिट विद्यालय अजोरपुर द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।
खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता से दिव्यांग बच्चे समाज की मुख्य धारा से जुड़ेगे। इस मौके पर एआरपी रणंजय मल्ल, मीनाक्षी सिंह,स्पेशल एजुकेटर विजय बहादुर, संगीता मौर्य, विजय कुमार, चंद्रशेखर यादव, राधेश्याम पांडेय, बलराम, तबस्सुम जितेंद्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बीआरसी गाढ़ा के परिसर में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के उपलक्ष्य में खेलकूद का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी रतनपुरा कमलेश कुमार मिश्र ने की। इस क्रम में दिव्यांग बच्चों के बीच जलेबी दौड़, कुर्सी दौड़ और रस्साकशी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें बच्चों ने पूरे उत्साह से भाग लिया। इसके अतिरिक्त सुलेख प्रतियोगिता भी कराई गई। खेल-कूद के मध्य बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी प्रस्तुतीकरण किया गया जिसमें अंजिका वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंत में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रतियोगिता में स्थान पाए बच्चों को ट्राफी, मेडल और विविध पुरस्कारों का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें