फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जज ने डीएम और एसपी के साथ जिला जेल का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन मे सोमवार को जनपद न्यायाधीश रामेश्वर, जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल, पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चन्द्रभान, सीजेएम फर्रुख इनाम सिद्धीकी तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुंवर मित्रेश सिंह कुशवाहा ने सोमवार को सयुंक्त रुप से जिला कारागार का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण मे जिला कारागर में कुल निरुद्ध 655 कैदी निरूद्ध मिले। इस दौरान अधिकारियों ने महिला बैंरक का निरीक्षण किया। बैरक में 35 महिलाएं निरूद्ध थी। चार महिलाओं के साथ पांच वर्ष से कम आयु के पांच बच्चे भी मिले। महिलाओं से उनसे मुकदमें की पैरवी एवं जेल अपील के संबंध में जानकारी लिए तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से दी जाने वाली सुविधाएं, निशुल्क विधिक सहायता एवं निशुल्क अधिवक्ता के बावत जागरूक किया। महिला बैरक की साफ सफाई अच्छी मिली। महिलाओं ने बताया कि उनके साथ रह रहे बच्चों को दूध आदि समय से मिलता है। साथ ही उन्हें भी नाश्ता व भोजन समय मिलता है। जनपद न्यायाधीश ने प्रभारी अधीक्षक जिला कारागार को निर्देशित किया कि महिलाओं के लिए उचित चिकित्सीय व्यवस्था एवं ठंड से बचाव हेतु उपयुक्त मात्रा में गर्म कपड़े और कोविड-19 से बचाव के उपकरणों की व्यवस्था तत्काल करें। निरीक्षण के दौरान नागेश सिंह प्रभारी जेल अधीक्षक, अमर सिंह उप जेलर, अवनीश सिंह उप जेलर आदि जेल अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें