फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: चीनी मिल चालू कराने और गन्ना किसानों की समस्याओं पर हुई चर्चा

विज्ञापन
घोसी चीनी मिल के साधारण सभा की बैठक को संबोधित करते रणजीत सिंह।संवाद
विज्ञापन
घोसी। नगर के मझवारा मोड़ स्थित किसान सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड कार्यालय में मंगलवार को समिति की वार्षिक साधारण सभा की बैठक रणजीत सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें चीनी मिल को चालू करने और गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर चर्चा हुई।
विज्ञापन

साधारण सभा में मुख्य रूप से चीनी मिल को समय से चालू कराने, गन्ना किसानों की समस्याओं का समाधान करने, गन्ना पर्ची वितरण में आने वाली दिक्कतों पर विचार-विमर्श किया गया। इसमें किसानों ने मांग की समय पर पर्ची उपलब्ध न होने से उन्हें परेशानी होती है। इसके अलावा मिल की देरी से शुरू होने पर किसानों को नुकसान उठाना पड़ता है। साधारण सभा की बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष रणजीत सिंह ने कहा कि समिति किसानों के साथ हर परिस्थिति में खड़ी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि गन्ना किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जाएंगे। साथ ही उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि इस बार चीनी मिल को निर्धारित समय पर अवश्य चालू कराया जाए ताकि किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। इस अवसर पर शिवाकांत मिश्र, जमानत अब्बास, रामनरेश, शंकर, विजय चौरसिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें