फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ: संदिग्ध परिस्थिति में दिव्यांग युवक की मौत, जादू-टोना से हत्या का आरोप, मां-बहन ने दी एक परिवार के खिलाफ तहरीर

Fri, 12 Nov 2021 02:52 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में एक दिव्यांग युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए एक परिवार के खिलाफ तहरीर दी है। मृतक युवक के दौ और भाई है, जो दिव्यांग हैं।
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के अमिरहा गांव में शुक्रवार की सुबह दातुन कर रहा 18 वर्षीय दिव्यांग युवक अचानक नीचे गिर गया। परिजन उसके पास पहुंचकर उसे उठाते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उधर घटना को लेकर मृतक की मां और बहन ने जादू टोना कर युवक की हत्या का आरोप लगाते हुए गांव के एक परिवार के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। उधर संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के अमिरहा गांव निवासी विश्वजीत सिंह(19) पुत्र स्व. तेजबहादूर सिंह दिव्यांग (दोनों पैर नहीं) है। दस वर्ष पूर्व किसी अज्ञात कारण से वह दोनों पैरों से दिव्यांग हो गया था। शुक्रवार की सुबह वह घर के बाहर खड़ी बाइक का सहारा लेकर दातुन कर रहा था।

इसी दौरान अचानक नीचे गिर पड़ा, उसे गिरता देखकर उसकी मां कांति सिंह ने दूसरें लोगों की मदद से उठाया। लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। युवक की मौत से पूरे परिवार में मातम पसर गया। उधर गांव में युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत की सूचना मिलने पर अमित कुमार मिश्रा पुलिस दल बल के साथ पहुंचकर युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना को लेकर मृतक की मां और विवाहिता बहन अंशिका ने विश्वजीत की मौत का कारण जादू टोना बताते हुए तहरीर दी। आरोप लगाया कि गांव के एक परिवार द्वारा किए गए जादू टोना से उसके भाई की मौत हुई है।

इस संबंध में एसओ अमित कुमार मिश्रा का कहना है कि युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजनों ने युवक की मौत जादू टोना किए जाने की वजह से होनी की बात कहकर एक परिवार पर आरोप लगाया है।

तीन भाई, तीनों दिव्यांग, दो की हो चुकी है मौत
मृतका की मां ने बताया कि मृतक विश्वजीत तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसका बड़ा भाई विवेक और छोटा भाई अभिषेक भी दिव्यांग है। उसके छोटे पुत्र अभिषेक की मौत दस वर्ष पूर्व हो चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें