फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: विकास पुरुष की प्रतिमा पर गंदगी, जिम्मेदार मौन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिला अस्पताल परिसर में स्थापित स्वर्गीय कल्पनाथ राय की प्रतिमा की सफाई केवल खास मौके पर होती है,यह हम इसलिए कह पा रहे हैं कि विकास पुरुष की इस प्रतिमा के चेहरे पर लगी गंदगी की तरफ अब तक जिला अस्पताल प्रबंधन का ध्यान नहीं गया।
विज्ञापन

वहीं समाजसेवी संस्थाएं भी उदासीन बनी है। यह स्थिति तब है जब यह प्रतिमा बकायदा एक पार्क में स्थापित है।
जिले से कई बार सांसद और केंद्रीय मंत्री रह चुके स्वर्गीय कल्पनाथ राय के निधन के बाद उनकी एक आदमकद प्रतिमा को जिला अस्पताल में स्थापित किया गया है। इस प्रतिमा की सफाई को लेकर दावे तो खूब किए जाते है लेकिन अमर उजाला की टीम सोमवार को जिला अस्पताल में आए एक मरीज के परिजन की शिकायत पर स्थापित वाले पार्क में पहुंची। जहां टीम को प्रतिमा के चेहरे पर किसी तरह का एक रंग लगा मिला, जिससे दिवंगत विकास पुरुष की प्रतिमा का पूरा चेहरा जद में आ गया था। सीएमएस डॉक्टर धनंजय कुमार ने बताया कि पार्क के देखरेख की जिम्मेदारी एक समाजिक संस्था के जिम्मे है। सफाई व्यवस्था पर सवाल किया तो बोले यह अस्पताल प्रबंधन का काम है, कल ही इसका निराकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें