फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 18 रोडवेज बसों से महाकुंभ रवाना हुए श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। बसंत पंचमी का स्नान समाप्त होने के बाद भी महाकुंभ में संगम तट पर स्नान के लिए जनपद से सैकड़ों श्रद्धालु प्रयागराज पहुंच रहे हैं। रविवार को मऊ जंक्शन से रोजाना गुजरने वाली और स्पेशल ट्रेन से श्रद्धालु महाकुंभ रवाना हुए। यही स्थिति मऊ डिपो के बस स्टैंड पर दिखी दोपहर 2:45 बजे तक 18 बसें श्रद्धालुओं को भरकर प्रयागराज के लिए रवाना हो चुकी थीं।
विज्ञापन

मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में हादसे के बाद प्रयागराज जाने वाली कई ट्रेनों को मऊ से लखनऊ कानपुर रूट पर डायवर्ट कर दिया गया था। कुछ ट्रेनें निरस्त कर दी गईं थीं। हालांकि स्थिति सामान्य होने पर अब दोबारा ट्रेनों को स्थायी रूट प्रयागराज रामबाग, प्रयागराज जंक्शन और प्रयागराज छिंवकी जंक्शन से भेजा जा रहा है। रविवार को सरकारी दफ्तर और कोर्ट कचहरी बंद होने के बाद सैकड़ों लोग संगम स्नान करने के लिए रवाना हुए। इस दौरान मऊ, इंदारा, कोपागंज, दोहरीघाट, रतनपुरा, मुहम्मदाबाद गोहना रेलवे स्टेशनों पर भीड़ दिखी।
रतनपुरा। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के पिपरसाथ के प्राचीन शिव मंदिर से रविवार की सुबह 120 श्रद्धालु महाकुंभ के लिए रवाना हुए। पिपरसाथ गांव निवासी समाजसेवी जीउत गुप्ता और गोवर्धन बाबा ने श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क बस की सुविधा उपलब्ध कराई और खुद भी साथ रवाना हुए। समाजसेवी जीउत गुप्ता और गोवर्धन बाबा ने बताया कि जो लोग प्रयागराज जाने में असमर्थ हैं ऐसे व्यक्तियों के लिए 18 फरवरी को भी दो निशुल्क बस महाकुंभ के लिए रवाना होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें