फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवालयों में भक्तों ने लगाए बंम भोले के जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। सावन मास के पहले सोमवार को नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में स्थापित मंदिरों और शिवालयों में तड़के से ही गहमा गहमी रही। शिव भक्तों तथा कांवरियों ने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ अपनी पारंपरिक वेशभूषा में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शंकर का जलाभिषेक किया। साथ ही बेलपत्र और दूध आदि चढ़ाकर पूजन अर्चन किया।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं के जयकारे से पूरा वातावरण गूंजायमान हो गया। इस बीच लोगों ने पूरे दिन भगवान का व्रत रखकर परिवार की तरक्की के लिए मन्नत मांगी। कोरोना महामारी के खात्मे के साथ ही मंगलमय जीवन की कामना की। वहीं मंदिरों पर आयोजित भजन कीर्तन में शामिल होकर शिव भक्त जमकर झूमे।
देवाधिदेव के अतिप्रिय सावन माह में साधना करने से साधक एवं भक्तों को सिद्धि प्राप्ति तथा मनोकामनाएं पूरी होती है। इसी मान्यता को देखते हुए सावन के प्रथम सोमवार के मौके पर प्रमुख मंदिरों पर तड़के से ही भक्तों का रेला लगा रहा। बाबा भोलेनाथ को जल चढ़ाने के लिए कांवरियों तथा शिवभक्तों का तांता लगा रहा। मंदिरों में पूजन अर्चन करने वालों में अधिकांश संख्या महिलाओं की ही नजर आई। प्रमुख मंदिरों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन

नगर में पक्का पोखरा शिवमंदिर, शीतलामाता धाम, गाजीपुर तिराहा स्थित शिव मंदिर, कतुआपुरा शिवाला, मठियाटोला शिवमंदिर, हनुमानघाट, भीटी स्थित शिवमंदिर, पावरहाउस कालोनी स्थित शिवमंदिर, बालनिकेतन मोड़ स्थित शिवमंदिर और कैलाशपुरी आदि मंदिरों पर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए शिवभक्तों का तांता लगा रहा।
गाजीपुर से गंगा जल लेकर चले कांवरिए सोमवार को पैदल ही वापस लौटे और यहां स्थित शिवालयों में बोल बम के जयकारे के साथ जलाभिषेक किया। उधर कई मंदिरों पर भक्तों ने रुद्राभिषेक सहित विभिन्न प्रकार के अनुष्ठान कर भगवान से सुख समृद्धि की कामना की। वहीं भक्तों ने घर पर भी पार्थिव शिवलिंग बनाकर भगवान शिव का विधि विधान से पूजन अर्चन किया।
सावन माह के पहले सोमवार को जिले के ग्रामीण इलाकों के मंदिरों पर शिवभक्तों ने विधि विधान से पूजन अर्चन कर भगवान शंकर का जलाभिषेक किया। साथ ही पूरे मनोयोग से पूजन अर्चन कर मन्नत मांगा। इस मौके पर विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
रानीपुर संवाददाता के अनुसार सावन माह के प्रथम सोमवार के अवसर पर क्षेत्र के खुरहट, पलिया, ब्राह्मणपुरा, काझा, मिर्जापुर, खलीलपुर, धर्मसीपुर, खुरहट, भटौली, फत्तेपुर सहित विभिन्न इलाकों में शिवभक्तों ने विधि विधान से पूजन अर्चन कर भगवान शंकर का जलाभिषेक किया। शिव मंदिरों पर भगवान शंकर का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी रही। बोलबम के नारे से वातावरण गूंज उठा।
पिपरीडीह संवाददता के अनुसार सावन के सावन माह के पहले सोमवार को क्षेत्र के बढुआगोदाम, वनदेवी, कहिनौर, पिपरीडीह, उस्मानपुर, खरगजेपुर, भार सहित विभिन्न गांवों में स्थित शिव मंदिरों और मंदिर में सुबह से ही भक्तों का रेला लगा रहा। शिवभक्तों ने मंदिरों में स्थापित शिवलिंग पर बेलपत्र, अक्षत, दूध आदि से भगवान शंकर का पूजन अर्चन किया।
अमिला संवाददाता के अनुसार सावन के पहले सोमवार के अवसर पर कस्बा सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों के शिवालयों पर श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव के बीच भगवान शंकर का जलाभिषेक किया। मधुबन संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के शिवपुर पांती गांव स्थित शिवमंदिर में सावन के प्रथम सोमवार को शिव भक्तों ने जयघोष के बीच भगवान शिव का जलाभिषेक कर विधि विधान से पूजन अर्चन किया।
कोपागंज संवाददाता के अनुसार सावन के पहले सोमवार के अवसर पर कस्बा स्थित गौरी शंकर मंदिर सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में स्थापित मंदिरों पर श्रद्धालुओं ने भगवान शंकर का जलाभिषेक कर मत्था टेका।
दोहरीघाट संवाददाता के अनुसार सावन के प्रथम सोमवार को भोर से ही सरयू तट पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। हर हर महादेव के नारों से पवित्र सरयू नदी में स्नान कर जल लेकर अपने अपने गांव के शिव मंदिरों में पहुंचे शिवभक्तों ने शिव मंदिरों में हर-हर महादेव के जयघोष के बीच भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
सरयू में स्नान करने के बाद राम घाट स्थित पंच मुखी शिव मंदिर, जानकी घाट स्थित महादेव मंदिर गौरीशंकर घाटी स्थित प्राचीन शिव मंदिर, मुक्तिधाम परिसर स्थित महाकाल सहित द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर गोठा, झारखंडी महादेव मंदिर, बेलौली सोनबरसा शिव मंदिर ,गोधनी महादेव मंदिर, थाना परिसर स्थित भगवान शिव शंकर मंदिर, ब्लॉक पर स्थित शिव मंदिर, नई बाजार स्थित भूत भावन भगवान शंकर मंदिर, च्यूटीडांड़ शिव मंदिर सहित क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में स्थित शिव मंदिरों में विधि विधान से पूजन अर्चन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें