मऊ। जिले में कोरोना संक्रमण का आकार बढ़ता दिख रहा है। कुछ दिन पहले तक तीन चार मरीजों तक सिमटने वाला कोरोना मरीजों की संख्या बीते तीन दिनों से पांच से ज्यादा मिल रही है। बुधवार को एक बार 1400 संदिग्धों की जांच रिपोर्ट में 6 नए संक्रमित मरीज मिले।
सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को 856 संदिग्धों की जांच एंटीजेन से की गई। इसमें एक व्यक्ति संक्रमित मिला। वहीं लैब से आई 552 आरटीपीसीआर रिपोर्ट में पांच संक्रमित मरीज मिले। संक्रमित मरीजों में मलारी गोविंद्रपुर से दो, ढढवल से एक, जमुई से एक, बरहदपुर से एक तथा देवसीपुर से एक मरीज है। नए मरीजों से कुल मरीजों की संख्या 2871 पहुंच गई। इसमें 2768 मरीज रिकवर हो चुके है। जबकि 36 मरीजों की मौत हो गई। वहीं सक्रिय 67 मरीजों में 48 मरीज होम आईसोलेेशन में इलाज करा रहे है।