बढुआ गोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के चोरपा खुर्द गांव में मंगलवार की देर रात आटे की पिसाई के दौरान पट्टे की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने वृद्ध के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मृत वृद्ध राधे मौर्या (65) पुत्र स्व. खरपत्तू मौर्य सरायलखंसी थाना क्षेत्र के चोरपा खुर्द गांव का निवासी था। राधे मौर्य के घर पर ही आटा चक्की लगी है। वह रोज की भांति मंगलवार की देर रात गेहूं की पिसाई कर रहे थे तभी अचानक उनका गमछा पट्टे में फंस गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वृद्ध की चीख सुनकर परिवार के सदस्यों ने इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने राधे मौर्य को मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र रविंद्र मौर्य ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।