फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Politics: डिप्टी सीएम ने अरविंद राजभर को नीचे बैठाकर सिर झुकवाया, भाजपा कार्यकर्ताओं से मंगवाई माफी

Thu, 04 Apr 2024 08:30 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

भाजपा के लोगों की नाराजगी दूर करने के लिए डिप्टी सीएम ने अनिल राजभर से भाजपा कार्यकर्ताओं के सामने नीचे बैठाकर सिर झुकाकर माफी मंगवाई और सुलह कराया। जिसके बाद कार्यकर्ताओं से डिप्टी सीएम ने पूछा अब ठीक है ना, तो सभी ने हां में जवाब दिया। 
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ने अरविंद राजभर से मंगवाई माफी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ दौरे पर पहुंचे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने गुरुवार को अरविंद राजभर को भाजपा कार्यकर्ताओं के सामने सिर झुकवाकर नीचे बैठाकर माफी मंगवाई। उन्होंने भाजपा के लोगों की नाराजगी दूर करने के लिए अरविंद राजभर से माफी मंगवाकर सुलह कराया। इस दौरान सभी प्रसन्न दिखे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


घोसी संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर को उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में नाराज कार्यकर्ताओं को खुश करने के लिए डिप्टी सीएम ने अरविंद राजभर को नीचे बैठाकर सिर झुकवाया और भाजपा कार्यकर्ताओं से माफी मंगवाई। जिसके बाद पार्टी के लोगों और अरविंद राजभर के बीच सुलह हुई। डिप्टी सीएम ने कार्यकर्ताओं से पूछा अब ठीक है ना, इस पर सभी ने हां में जवाब दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें