फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Politics: डिप्टी CM ने कार्यकर्ताओं का बढ़ाया मनोबल, कहा- परिवारवाद की शिकार हैं विपक्षी पार्टियां

Thu, 04 Apr 2024 07:12 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ

सार

UP Politics: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनका आत्मविश्वास बढ़ाया। इसके साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं के कई सवालों के भी जवाब दिए। विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए उन्होंने उन पर परिवारवाद और भाई-भतीजवाद का आरोप लगाया।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते डिप्टी CM ब्रजेश पाठक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले के भुजौटी स्थित एक प्लाजा में भारतीय जनता पार्टी और सुभासपा की संयुक्त बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होने की अपील की।

विज्ञापन


विज्ञापन


इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा कि देश में तमाम पार्टियां परिवारवाद की शिकार हैं। चाहे वह उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी हो या महाराष्ट्र में शिवसेना। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जिसमें परिवारवाद नहीं है। यहां कार्यकर्ता के कार्य बल पर उन्हें पद सुशोभित किया जाता है। इस दौरान मुख्य रूप से एनडीए गठबंधन प्रत्याशी अरविंद राजभर कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल, मुन्ना दुबे, अरविंद सिंह, शकुंतला चौहान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें