बिजली समस्या के विरोध में टडियांव बिजली उपकेंद्र पर प्रदर्शन करते हकीमपुरा व वाजिदपुरा मोहल्ले के लोग।
- फोटो : mau
ब्लाक के हाकिमपुरा में ट्रांसफार्मर फुुंकने के 24 घंटे बाद भी उसे नहीं बदले जाने से नाराज ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। कहा कि जल्द ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो वह आंदोलन करेंगे। ब्लाक के नगर पंचायत के हाकिमपुरा में लगे 400 केवीए ट्रांसफार्मर से वाजिदपुरा में बिजली आपूर्ति की जाती है। लेकिन मंगलवार की देर शाम करीब 7 बजे ट्रांसफार्मर में फाल्ट आ गया। जिससे दोनों क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। 24 घंटे से ज्यादा समय बीतने के बाद बिजली आपूर्ति न होने से नराज 50 से ज्यादा वार्डवासी गुरुवार की सुबह 11 बजे तड़ियाव सबस्टेशन पहुंचे और तत्काल बिजली आपूर्ति शुरु कराने की मांग करने लगे। मौजूद कर्मचरियों से कोई सकारात्मक जवाब न मिलने से नराज लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। साथ ही जेई को हटाने के साथ शीघ्र बिजली आपूर्ति शुरु न होने पर सड़क पर उतरने की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में सोनू मंगल, राजेश, सूरज, अब्दुल्लाह, गफ्फार, सुताजउद्दीन, अकरम, असरफ कृष्णा, सौरभ, गौरव, अभिनव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
मधुबन ः कस्बे में विद्युत आपूर्ति के लिए लगा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर गुरुवार की सुबह एक बार फिर जल गया। बिजली विभाग की तरफ से वैकल्पिक व्यवस्था नहीं किए जाने के चलते लोगों को गर्मी से बुरा हाल रहा। लोग हाथ का पंखाझलते देखे गए। शाम होते ही अंधेरा पसर गया। कस्बेवासियों ने अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाए जाने की मांग की है।
कस्बे के मध्य भाग में बिजली के लोड को देखते हुए थाने गेट के बगल में 400 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है।जिससे पोस्टआफिस गली से लेकर पुराने मछली हट्टा तक बिजली की सप्लाई दी जाती है।इसमें 100 से ज्यादा उपभोक्ता है।
उपभोक्ताओ की माने तो गत एक सप्ताह में जब भीषण गर्मी थी तो बिजली ने खूब रुलाया। इस दौरान आए दिन तार टूटने या ट्रांसफार्मर जलने से बिजली प्रभावित रहती थी। गत डेढ़ सप्ताह में तीन ट्रांसफार्मर लगाए गए थे जो जल गए। 24 जून को चौथा ट्रांसफार्मर लगाया गया जो गुरुवार की सुबह जल गया। जिसके कारण अब फिर कस्बे में बिजली संकट उत्पन्न हो गया है। कंप्यूटर, पंखे, कूलर, फ्रिज आदि सब शोपीस बनकर रह गए हैं। कस्बेवासियों ने अविलंब ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की है।