मऊ। नगर के निजामुद्दीनपुरा मुहल्ला निवासी तथा निजामुद्दीनपुरा मुहल्ला की पूर्व सभासद संपाती देवी अपने समर्थकों के साथ सदर तहसील से जमीन के पट्टे की दूसरी नकल जारी न करने के विरोध में मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। धरने को संबोधित करते हुए पूर्व सभासद संपाति देवी ने कहा कि हम अपने ससुर मग्गन पुत्र विसंभर के नाम से पट्टे की दूसरी पक्की नकल के लिए कई बार अपने पुत्र कन्हैया लाल के माध्यम से फोलियो लगाकर आवेदन किया।
13 जुलाई को डीएम, 22 जुलाई, सात अगस्त को तहसीलदार सहित उपजिलाधिकारी को संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत किया गया, लेकिन अभी तक संबंधित अधिकारी ने नकल जारी नहीं की है। तीन दिन के अंदर नकल जारी नहीं की गई तो हम लोग चार सितंबर से कलेक्ट्रेट परिसर में अनशन करने को बाध्य हो जाएंगे। इसी क्रम में कन्हैया लाल ने कहा कि तहसील के विभागीय अधिकारियों तथा कर्मचारियों द्वारा नकल जारी करने के बजाय बेवजह परेशान किया जा रहा है। अंत में मुख्यमंत्री को संबोधित नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर प्यारी देवी, चंदा देवी, परमेश्वरी देवी, मनोज निगम, अमित कुमार आदि शामिल रहे।