मऊ। आल इंडिया धनगर समाज महासंघ के पदाधिकारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष संजीव पाल ने कहा कि अधिकारी धनगर जाति के लोगों का अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी करने में हीलाहवाली कर रहे हैं। गड़ेरिया की दो उपजातियां धनगर तथा निखर का अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी किया जाए।
जाति प्रमाण पत्र न बन पाने से छात्र छात्राओं को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। धनगर समाज के युवा प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन कर रहे हैं, लेकिन प्रमाण पत्र जारी नहीं हो सका है। प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस अवसर पर विनोद पाल, सुभाष पाल, कन्हैया पाल, दयाराम पाल, राकेश पाल, अमरजीत पाल, रामसरीख पाल, अमरजीत पाल, सर्वेश पाल, जयराम पाल, ओमकार पाल, राजमंगल पाल, रामनिवास पाल, अमित पाल, भरत पाल आदि शामिल रहे।