मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के तत्वाधान में संयोजक देवनाथ यादव के नेतृत्व में तहसील परिसर में शुक्रवार को धरना प्रदर्शन किया गया। मांगों के संबंध में राष्ट्रपति को संबोधित छह सूत्रीय मांग पत्र उप-जिलाधिकारी को सौंपा गया। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सदस्यों का कहना है कि पिछड़ी जाति की जनगणना पर भाजपा सरकार अड़ंगा डाल रही है। कहा कि पिछड़ों के हक-हुकूक की लड़ाई के लिए इनकी जनसंख्या का आकलन कराना आवश्यक है।
दूसरी मांग के अनुसार किसान आंदोलन को समाप्त करने के लिए तीन काला कानून वापस किया जाना आवश्यक है। ईवीएम मशीन से चुनाव की वजह निष्पक्षता के लिए बैलेट पेपर से चुनाव कराया जाए। निजीकरण समाप्त करने की मांग करते हुए मोर्चा का कहना है कि निजीकरण समाप्त होने तक सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में आरक्षण उपलब्ध कराया जाए। सरकारी कर्मचारियों को पेंशन को बहाल किया जाए। मांग पत्र देने वालों में प्रमुख रूप से अनिल कुमार, संजय कुमार, रामबृक्ष, कमल कृष्ण राव, राजेश गौतम, विजय कुमार आदि रहे।