प्रदर्शन करते हिंदू जागरण समिति के पदाधिकारी और अन्य लोग।
- फोटो : स्वयं
हिंदू जागरण समिति के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री को संबोधित पत्रक सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। उन्होंने किसानों को अधिग्रहित जमीन की मुआवजा राशि देने की मांग उठाई।
हिंदू जागरण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि जिले के घोसी तहसील के फैजुल्लाह में कई किसानों को अब तक जमीन अधिग्रहित करने के बाद इसको लेकर मुआवजा राशि नहीं दी गई है।
बताया कि इसको लेकर असंतुष्ट किसानों ने जिलाधिकारी को भी शिकायत कर चुके है, यह मामला प्रदेश सरकार से लेकर कोर्ट तक पहुंचने के बाद भी नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया मुआवजा देने से आनाकानी कर रहा है।
वहीं संगठन मंत्री रामकृष्ण भारद्वाज, प्रवक्ता नरेंद्र सिंह ने कहा कि किसानों का हक मारा जा रहा है किसान अपनी जमीन का मुआवजा मांग रहे हैं।
किसानों का मुआवजा मांगना उनका हक है और जो उनके हक के साथ नाइंसाफी करेगा, उसके लिए हिंदू जागरण समिति आखिरी दम तक संघर्ष करेगी। इस मौके पर मनीष सिंह, आर्यन सिंह, आदित्य रंजन सिंह दिवाकर दुबे, अजय पांडे आदि मौजूद रहे।