फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: शादी के 17 साल बाद घर से निकाला, पति समेत तीन पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर थाना क्षेत्र के पड़री गांव की विवाहिता को दहेज में 5 लाख की मांग पूरी न होने पर शादी के 18 साल बाद ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन

जिसके बाद पीड़िता की तहरीर पर पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दर्ज मुकदमे के अनुसार सरायलखंसी थाना क्षेत्र के ताजोपुर गांव निवासी प्रियंवदा सिंह ने बताया उसकी शादी साल 2007 में रानीपुर थाना क्षेत्र के पड़री गांव निवासी संदीप सिंह पुत्र बागीश सिंह के साथ हुई है।
आरोप लगाया कि शादी के बाद दहेज में पांच लाख रुपए की मांग को लेकर पति संदीप, सास शशिकला, ससुर बागीस और देवर क्षेत्रपाल आए दिन उसे शारीरिक और मानसिक यातना देते थे।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि बीमार पड़ने पर उसका इलाज नहीं कराया जाता था साथ ही शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया जाता था। साल 2021 में पुलिस से शिकायत की तो पति संदीप उसे सूरत ले गया लेकिन वहां भी उसके साथ मारपीट और उत्पीड़न किया।
विज्ञापन

अभी उसका पति विदेश में है। इस बीच सास ससुर और देवर ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। इस मामले में रानीपुर एसओ सुभाष चंद्र ने बताया कि पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें