मऊ। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन उप्र के जनपदीय इकाई का प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष विवेकानंद यादव के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मिलकर पॉच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। इसमें गांवों में कराए गए विकास कार्यो की जांच शासन से जारी नियमावली के अनुसार कराने की मांग की गई। साथ ही आपरेशन कायाकल्प का कार्य पूरा करने के संबंध में विचार किया गया। प्रतिनिधिमंडल में संगठन के प्रदेश प्रभारी रविंद्र राय भी थे।
पदाधिकारियों ने कहा कि आपरेशन कायाकल्प का काम पूरा होने पर ग्राम प्रधानों को चौदहवॉ वित्त आयोग की धनराशि को अन्य विकास कार्यों में खर्च करने की अनुमति दिया जाए। प्रधानों की हो रही हत्या को ध्यान में रख उन्हे सुरक्षा प्रदान की जाए। प्रतिनिधि मंडल से वार्ता कर जिलाधिकारी ने उन्हे आश्वासन दिया कि ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों के कलस्टर पर विचार किया जाएगा। लेकिन जिन ग्राम पंचायतों में आपरेशन कायाकल्प का कार्य पूर्ण नही होगा तब तक किसी भी प्रकार अन्य मद में चौदहवॉ वित्त की धनराशि खर्च करनें की अनुमति नही दी जाएगी । उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि ऐसा कोई भी कार्य प्रधान न करें कि मुझे जॉच के लिए ग्राम पंचायत में जाना पड़े। उन्होने कोविड-19 करोना वापस महामारी में प्रशासन का सहयोग करने हेतु संगठन का आह्वान किया।
ज्ञापन देने के बाद निर्णय लिया गया कि रतनपुरा ब्लाक के नरसिंह सिंह ही संगठन के ब्लाक अध्यक्ष बने रहेगें। अन्त में दो मिनट मौन रहकर संगठन के जिलाउपाध्यक्ष श्यामनरायन सिंह के माता जी के आकस्मिक निधन पर शेाक प्रकट किया गया। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश प्रभारी रविन्द्र राय, जिलाध्यक्ष विवेकानन्द यादव के अलवा मण्डल उपाध्यक्ष श्रीधर राय, महासचिव मुन्ना सिंह, ब्लाक अध्यक्षगण हरिकेश यादव, घोसी राजेश यादव, चन्द्रभूषण यादव, नरसिंह सिंह, नागेन्द्र राय, संजगय यादव, रामभवन महासचिव, रमेश यादव, रामजन्म, रामू यादव, उदयराय, सुरजीत राय, आदि लोग शामिल थे।