फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: तीन साल में सबसे ठंडा रहा 29 दिसंबर, ठिठुरे लोग

विज्ञापन
नगर में कड़ाके की ठंड के बीच जिला अस्पताल गेट पर अलाव का सहारा लेते लोग।संवाद
विज्ञापन
पहाड़ों से आ रही हवाओं और शीतलहर के कहर जारी रहने से लोगों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। सोमवार को पूरे दिन गलन भरी सर्दी से लोग बेहाल रहे। तीन साल में 29 दिसंबर सबसे ठंडा रहा।
विज्ञापन

बादलों की वजह से सूर्य के दर्शन नहीं हो सके, जिससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। पारा गिरने के चलते लोग दिन भर ठिठुरते रहे। ठंड से बचने के लिए लोगों को अलाव का सहारा लेते देखा गया।
सोमवार को तड़के से आकाश में बादल छाए रहे। दोपहर बाद तक धूप नहीं निकली। इसके चलते अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में एक-एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

लोगों ने ठंड से बचाव के लिए हीटर, ब्लोवर, अलाव आदि का सहारा लिया। गत दो वर्ष की तुलना में इस वर्ष 29 दिसंबर को दिन सबसे ठंडा रहा। आंकड़ों में वर्ष 2023 में 29 दिसंबर को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा।
वर्ष 2024 मेंं 28 दिसंबर को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा। वर्ष 2025 मेें 29 दिसबर को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता 71 प्रतिशत रही।
जबकि छह किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। नगर के रौजा, सिंधी कालोनी, सहादतपुरा, मुुंशीपुरा, मिर्जाहादीपुरा सहित विभिन्न बाजाराें में लोगों की कम आवाजाही देखी गई। दुकानदार भी अलाव का सहारा लेेते देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें