लखनौर में आयोजित बलुआ क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन हथिनी और सुग्गिचौरी के बीच हुए मैच में
लखनौर में आयोजित बलुआ क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोमवार को हथिनी और सुग्गीचौरी के बीच खेला गया। जिसमें सुग्गीचौरी ने 30 रन से हथिनी को हराया।
मैच में हथिनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया ।बल्लेबाजी करने उतरी सुग्गीचौरी की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में चार विकेट खोकर 152 रन बनाया।
जवाब में खेलने उतरी हथिनी की टीम दस ओवर में 122 रन पर सिमट गई। मैच जीतकर सुग्गीचौरी की टीम ने फाइनल में जगह बनाई। मैच के शुरुआत में मुख्य अतिथि सर्वेश यादव छोटू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
उन्होंने कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। इस अवसर पर व्यास साहनी, विपिन यादव, अरविंद साहनी, मेवालाल, अजित यादव, राजकुमार यादव उपस्थित रहे।