कुसुम्हा। बड़रॉव ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत बसारथपुर के प्रधान पद के प्रत्याशी की शनिवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। उन्हें आजमगढ़ के नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया था।
ग्राम पंचायत बसारथपुर के प्रधान पद प्रत्याशी अशोक राय कोरोना संक्रमित होने के बाद विगत 19 अप्रैल से आजमगढ़ के रामा हास्पिटल ट्रामा सेंटर नरौली में आईसीयू में भर्ती थे। उनकी हालत प्रतिदिन बिगड़ती जा रही थी। शनिवार की सुबह उनकी मौत हो गई। तीन दिन पहले ही उनकी पत्नी की भी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इनकी दो पुत्रियां हैं। एक की शादी हो चुकी है। मौत की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। इनके घर पर शोक संवेदना प्रकट करने वालों का तांता लगा हुआ है। इनका अंतिम संस्कार दोहरीघाट स्थित मुक्तिधाम में कोरोना गाइड लाइन के तहत किया गया।