फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक घंटा विलंब से शुरू हुआ टीकाकरण

विज्ञापन
कोपागंज सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पर वैक्सिन लगवाने के लिए मौजूद लोग। - फोटो : MAU
विज्ञापन
कोपागंज। स्थानीय सीएचसी में शनिवार को टीकाकर्मियों के समय से नहीं पहुंचने के कारण एक घंटे विलंब से टीकाकरण शुरू हुआ। सुबह दस बजे ही 45 वर्ष से अधिक के लोग टीकाकरण कराने के पहुंच गए थे लेकिन न तो केंद्र पर टीकाकर्मी मौजूद था न ही सत्यापन कर्ता। लोगों ने विरोध किया तो जिला मुख्यालय से पहुंचे दो स्वास्थ्यकर्मियों ने टीकाकरण शुरू किया।
विज्ञापन

टीकाकरण कराने के लिए 45 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोग लोग कोरोना का टीका लगवाने के लिए कोपागंज सीएचसी पर सुबह दस बजे से ही पहुंचने लगे थे। दस बजे से टीकाकरण शुरू नहीं हो सका था। प्रतीक्षा करने के बाद भी जब टीकाकरण शुरू नहीं हुआ तो लोगों ने विरोध शुरू किया। बताया गया कि अभी टीकाकर्मी और सत्यापनकर्ता नहीं पहुंचे हैं। टीका लगवाने वाले लोग हो हल्ला करने लगे। कोपागंज सीएचसी के चिकित्सा प्रभारी ने इसकी सूचना जिला मुख्यालय को दी। इसके तीस मिनट बाद दो स्वास्थ्यकर्मी सीएचसी पर पहुंचे और 11 :30 बजे से टीकाकरण शुरू हुआ। इस संबंध में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. बीके यादव ने बताया कि निर्धारित समय से टीकाकरण होना चाहिए। कोपागंज सीएचसी में डेढ़ घंटे विलंब टीकाकरण की जानकारी नहीं है। इस मामले में जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें