फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछली मारने गए युवक की डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर। रानीपुर थानाक्षेत्र के चकभतड़ी गांव में बृहस्पतिवार को मछली मारने गए 30 वर्षीय युवक की पोखरे में डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने युवक का शव पानी में उतराता देख इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजन शव को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने युवक के मृत होने की पुष्टि कर दी।
विज्ञापन

चकभतड़ी गांव निवासी आशीष पुत्र अनिरुद्ध का चार वर्ष पहले विवाह हुआ था। बृहस्पतिवार को सुबह वह मछली मारने के लिए घर के पास स्थित पोखरे पर गया था। काफी देर तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को उसकी चिंता हुई। इसी बीच गांव के ही कुछ लोगों ने उसका शव पोखरे में पड़े होने की सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर परिजन पहुंच गए और उसका शव पानी से निकालकर अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसके काफी देर पहले मृत होने की बात कही। घटना की जानकारी होने के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। मृतक का चार वर्ष पहले विवाह हुआ था, उसकी कोई संतान नहीं थी। परिजनों का कहना है कि मृतक मिर्गी का मरीज था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें