फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ: गेहूं की फसल काटने निकले किसान का शव नलकूप के पाइप से लटकता मिला, हत्या की आशंका

Mon, 18 Apr 2022 03:43 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

मऊ जिले के सेहबरपुर ग्राम पंचायत निवासी हरि गोपाल सिंह उर्फ मुन्ना सिंह (45) का शोव सोमवार सुबह संदिग्ध हाल में मिला। 
विज्ञापन
मौत के बाद रखा शव - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले के सेहबरपुर गांव निवासी किसान का शव संदिग्ध हाल में सोमवार सुबह निजी नलकूप के पाइप से धोती के सहारे लटकता मिला। किसान भोर में घर से गेहूं की फसल काटने के लिए निकला था। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पहुंची  फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए।  

विज्ञापन


हलधरपुर थाना क्षेत्र के सेहबरपुर ग्राम पंचायत निवासी हरि गोपाल सिंह उर्फ मुन्ना सिंह (45)  सोमवार सुबह करीब पांच बजे अपने घर से गेहूं की फसल काटने के लिए निकले थे। करीब छह बजे एक महिला जब खेत की तरफ पहुंची तो उसने नलकूप के पाइप से लटकता शव देखकर शोर मचाया। जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा।  मुन्ना सिंह का चप्पल खेत में मिला।  लोगों ने आशंका जताई है कि हत्या करने के बाद शव को पाइप से लटकाया गया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को शव को उठाने से रोक दिया। मृतक के चचेरे भाई डा सुशील सिंह ने कहा कि जब तक मामले का पर्दाफाश होने का पूरा आश्वासन नहीं मिलेगा हमलोग शव को उठने नहीं देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे भाजपा नेता और मृतक के रिश्तेदार अशोक सिंह ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। तब जाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष शत्रुंजय सिंह ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। मृतक के शरीर पर बाहरी चोट के कोई निशान नहीं थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें