मऊ। जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने कहा है कि नगर पालिका एवं टाऊन एरिया क्षेत्रों के लिए वर्ष 2021 के लिए साप्ताहिक बंदी के दिन नियत किए गए हैं। नगर पालिका परिषद मऊनाथ भंजन में रविवार को बाल काटने व केश प्रसाधन की दुकानों व आटा चक्की स्पेलर जैसे हैवी पावर का प्रयोग करने वाले प्रतिष्ठानों को छोड़कर बंदी रहेगी। जबकि नगर पालिका परिषद, मऊनाथ भंजन में बाल काटने एवं केश प्रसाधन की दुकानों शनिवार को बंद रहेंगी।
नगर पालिका परिषद के अंतर्गत आटा चक्की स्पेलर जैसे हैवी पावर का प्रयोग करने वाले प्रतिष्ठान मंगलवार को बंद रहेंगे। टाऊन एरिया मोहम्मदाबाद गोहना में दिन रविवार को बाल काटने व केश प्रसाधन वाले दुकानों को छोड़कर, टाऊन एरिया, मोहम्बामदाबाद गोहना के बाल काटने एवं केश प्रसाधन की दुकानें शनिवार को, टाऊन एरिया दोहरीघाट में सोमवार, टाऊन एरिया अमिला में मंगलवार, टाऊन एरिया अदरी में शनिवार, टाऊन एरिया कोपागंज सोमवार को, टाऊन एरिया घोसी बुधवार को हार्डवेयर मशीनरी पार्ट्स एवं फोटोग्राफी की दुकानों को छोडकर, टाऊन एरिया घोसी की दुकानों की हार्डवेरयर मशीनरी पाटर्स एवं फोटोग्राफी की दुकानें रविवार को, चिरैयाकोट नगर पंचायत में शनिवार को, रतनपुरा बाजार में रविवार को, मधुबन नगर पंचायत में शनिवार को साप्ताहिक बंदी की स्वीकति प्रदान की जाती है।