वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक क्षेत्र के देवलास मेले में सोमवार को पूर्वांचल चेतक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने आए सभी घुड़सवारों ने अपने-अपने करतब दिखाए। प्रतियोगिता में मऊ जिले के घुड़सवार को प्रथम स्थान मिला।
प्रतियोगिता का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र कुमार ने किया। मुख्य अतिथि ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।प्रतियोगिता में मऊ जिले के दयाराम पाल के घोड़े को प्रथम, द्वितीय श्रीकांत पांडेय लीलारी भरौली आजमगढ़ और तृतीय स्थान वीर बहादुर सिंह बगुची रहे। इस मौके पर विधायक राजेंद्र कुमार ने कहा कि ऐसे प्रतियोगिता का आयोजन होना चाहिए, जिससे लोगों के अंदर एक ऊर्जा बनी रहती है और लोगों में उत्साह भी रहता है।
उन्होंने कहा कि हाथी और घोड़े की दौड़ विलुप्त होती जा रही है। ऐसे प्रतियोगिता होने से लोगों में एक याददाश्त बनी रहेगी। मौके पर समाजसेवी संतोष सिंह, रामजन्म यादव, घूरा यादव, शेषनाथ यादव, विजय शंकर पांडेय, संदीप यादव, रामविलास यादव, हरिनारायण यादव, हरिनाथ राम, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।