फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: अराजक तत्वों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति को किया क्षतिग्रस्त, नाराज लोगों ने की कार्रवाई की मांग

Fri, 07 Mar 2025 11:09 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

Mau News: मऊ जिले में अराजक तत्वों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति को क्षतिग्रस्त किया। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त मूर्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी चौकी अन्तर्गत भेड़कुल में बृहस्पतिवार की रात डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति को अराजक तत्वों द्वारा तोड़े जाने की घटना से जनता में आक्रोश है। घटना को लेकर नाराज लोगों ने अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन


मूर्ति तोड़े जाने की सूचना मिलते ही सीओ अभय कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी, चौकी इंचार्ज राजेश बहादुर सिंह मय पुलिस बल मौके पर पहुंचकर जांच में जुटे। इस घटना के बाद से क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। लोगों ने डॉ. आंबेडकर की मूर्ति की मरम्मत और अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


भेड़कुल के ग्राम प्रधान सूर्यभान यादव, लाल बचन प्रसाद, प्रदीप कुमार, पवन कुमार, उमेश प्रसाद ने मांग किया कि प्रशासन को इस मामले में कार्रवाई करनी चाहिए और मूर्ति की मरम्मत तत्काल प्रभाव से किया जाना चाहिए। साथ ही अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। जिससे भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। 
विज्ञापन


सीओ अभय कुमार सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में है। टीम गठित कर कार्रवाई की जा रही है। जो भी अराजक तत्व इसमें संलिप्त होगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें