फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau Accident: ट्रेलर की टक्कर के बाद टायर के नीचे आया स्कूटी सवार, हुई मौत; शादी समारोह से लौट रहा था

Fri, 07 Mar 2025 10:55 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

Mau Accident News: घोसी कोतवाली क्षेत्र के थानीदास मोड़ के पास शुक्रवार की सुबह बड़ा हादसा हुआ। ट्रेलर की टक्कर के बाद स्कूटी सवार सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी टायर के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले की घोसी कोतवाली क्षेत्र के थानीदास मोड़ के पास शुक्रवार की सुबह एक ट्रेलर ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी चालक नीचे आ गिरा, जहां हेलमेट पहने होने के बाद भी टायर के जद में आने से उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सेवानिवृत रेलवे कर्मचारी के रूप में हुई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन


ये है मामला
मृतक की पहचान घोसी कोतवाली क्षेत्र के अमिला चौहान पूरा निवासी रामबदन चौहान (62) के रूप में हुई। मृतक रेलवे से सेवानिवृत होने के बाद घर पर रह रहा था। गुरुवार की शाम को मधुवन थाना क्षेत्र के देवारा में एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वह स्कूटी से गया था। वहां से शुक्रवार की सुबह वापस लौट रहा था।

अभी वह घोसी कोतवाली के थानीदास मोड़ के पास पहुंचा था, वहां बाईपास पर बने कट को क्रास करने लगा। इस बीच गोरखपुर की तरफ से आ रहे एक ट्रेलर ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही स्कूटी ट्रेलर में फंस गई, जबकि रामबदन ट्रेलर के अगले पहिए के नीचे आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे के बाद आरोपी चालक गाड़ी लेकर कुछ दूर गया, उसके बाद सड़क किनारे वाहन खड़ा कर भाग गया। घटना के बाद मृतक की दोनों पुत्रियां माया, रीना और पत्नी श्याम दुराली का रो- रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें