फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: तीन सितंबर तक मऊ से चलेगी दादर एक्सप्रेस, भटनी तक जाएगी गोदान

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। गोरखपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म आठ पर काम चल रहा है, जिसके चलते प्लेटफॉर्म पर ट्रेनों का आवागमन बंद कर दिया गया है। इस वजह से मऊ जंक्शन से होकर मुंबई और वाराणसी जाने वाली छह ट्रेनों गोरखपुर जंक्शन से न चलाकर दूसरे रेलवे स्टेशनों से चलाया जाएगा।
विज्ञापन

दादर एक्सप्रेस 23 जुलाई से एक सितंबर तक मऊ जंक्शन से अप डाउन करेगी। इससे मऊ के लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। जनसंपर्क अधिकारी वाराणसी अशोक कुमार ने बताया कि दादर सेंट्रल से गोरखपुर जंक्शन तक चलने वाली दादर गोरखपुर स्पेशल ट्रेन (01027) 23 जुलाई से एक सितंबर तक गोरखपुर न जाकर रात को 11:45 बजे मऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी। इसी तरह गोरखपुर जंक्शन से दादर सेंट्रल तक चलने वाली गोरखपुर दादर स्पेशल ट्रेन (01028) 25 जुलाई से तीन सितंबर तक मऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन से शाम को पांच बजे चलाई जाएगी। लोकमान्य तिलक टर्मिनस से गोरखपुर जाने वाली गोदान एक्सप्रेस (11055) 15 जुलाई से एक सितंबर तक भटनी रेलवे स्टेशन तक चलाई जाएगी। ये ट्रेन भटनी रेलवे स्टेशन पर शाम को 6:20 बजे पहुंचेगी। गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जाने वाली गोदान एक्सप्रेस (11056) 16 जुलाई से दो सितंबर तक भटनी रेलवे स्टेशन से सुबह आठ बजे से चलाई जाएगी। इसी तरह वाराणसी सिटी से गोरखपुर जंक्शन जाने वाली वाराणसी सिटी गोरखपुर एक्सप्रेस (15130) 15 जुलाई से दो सितंबर तक गोरखपुर कैंट तक जाएगी। गोखपुर से वाराणसी सिटी जाने वाली गोरखपुर वाराणसी सिटी एक्सप्रेस (15129) 15 जुलाई से दो सितंबर तक गोरखपुर कैंट स्टेशन से चलाई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें