फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक के धक्के से साइकिल सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक के धक्के से साइकिल सवार की मौत
विज्ञापन

मऊ। मोहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र आरीपुर गांव के पास रविवार की दोपहर बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार अधेड़ की मौत हो गई। घटना के समय मरने वाला अपनी पुत्री के घर साइकिल पर लादकर गेहूं पहुंचाने के लिए जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक को चालक के साथ हिरासत में लेकर थाने में खड़ी कराई।
मृतक गोवर्धन चौहान (50) मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के ढाढ़ाचवर गांव का निवासी था। उसकी पुत्री निरमा की शादी थाना क्षेत्र के आरीपुर गांव में हुई थी। रविवार को गोवर्धन अपनी पुत्री को गेहूं पहुंचाने जा रहा था। इस दौरान वह साइकिल पर गेहूं लादकर घर से निकला। जैसे ही गोवर्धन आरीपुर गांव के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रहे ट्रक ने उसकी साइकिल में धक्का मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल साइकिल सवार अधेड़ की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर कोतवाली भेजवा दी। साथ ही ट्रक को मय चालक हिरासत में लेकर थाने में खड़ी की। प्रभारी निरीक्षक मुहम्मदाबाद गोहना नीरज पाठक ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने को भेजा गया है। परिवार के सदस्य यदि तहरीर देंगे तो मामले की रिपोर्ट दर्ज कर दोषी चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें