फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में बंद हो बिजली कटौती

Tue, 15 Mar 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
जनपद में बंद हो बिजली कटौती
विज्ञापन
केंद्र तथा प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित जिलाधिकारी को आठ सूत्री मांग पत्र सौंपा। इसमें खासकर बिजली कटौती से राहत देने की मांग की गई। धरने को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र तथा प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीति से आम लोग परेशान हैं।   सराफा कारोबार पर केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी है। इससे सराफा कारोबारी तथा कारीगरों के सामने रोजीरोटी का संकट उत्पन्न हो गया है। दवा व्यवसायियों का लाइसेंस 10 गुना बढ़ा दिया गया है। कहा कि असमय वर्षा व सूखे से प्रभावित किसानों के फसल की क्षतिपूर्ति का भुगतान नहीं हो सका है। समाजवादी पार्टी का चार वर्ष का कार्यकाल बीत गया लेकिन किसानों व बुनकरों की घोर उपेक्षा हो रही है। 
विज्ञापन

पीसीसी सदस्य राजकुमार राय ने कहा कि सरकार अच्छे दिन का वायदा करके देश की जनता को धोखा दे रही है। किसानों को फसलों की क्षतिपूूर्ति भी नहीं दी गई। व्यापारियों के साथ अन्याय कर रही है। जिला उपाध्यक्ष विरेंद्र तिवारी ने कहा कि जिन व्यापारियों ने मोदी सरकार बनाने मेें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई आज वही सरकार के उत्पीड़न का शिकार है।
    अंत में जिले में अघोषित बिजली कटौती को बंद करने, भरपूर बिजली देने सहित राष्ट्रपति को संबोधित आठ सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। धरने में डॉ. अजय कुमार पांडेय, समीउल्लाह, शकील अहमद, ज्ञानप्रकाश सिंह, सुशील कुमार चौधरी, अजय सर्राफ, रजत वर्मा, दशरथ पाटिल, विनय गौतम आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें