समाजवादी विकास दिवस पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट में भव्य समारोह में प्रदेश सरकार की चार साल की उपलब्धियों की जानकारी दी गई। प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि विधानपरिषद सदस्य राम सुंदर दास निषाद की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में शासन से नामित जिले के नोडल अफसर सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग पनधारी यादव की मौजूदगी में विभिन्न योजनाओं के दो हजार लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिया गया।
भारी संख्या में पहुुंचे लाभार्थियों को मुख्य अतिथि विधानपरिषद सदस्य राम सुंदर दास निषाद ने समाजवादी पेंशन, विधवा पेंशन, वृद्धा पेशान, विकलांग पेंशन, कन्या विद्या धन, लैपटाप, जननी सुरक्षा, लोहिया आवास, श्रमिकों को साइकल, कृषक बीमा, कृषि योजनाएं, शौचालय, पशुपालन लाभ का चेक वितरित किया
। इस अवसर पर जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में कुल 43336 लाभार्थियों को समाजवादी पेंशन, 14875 निराश्रित महिला पेंशन दी जा रही है। 41789 को वृद्धा पेंशन देने के साथ चार वर्षों में 961 सोलर लाइट लगाई गई हैं। पांच समाजवादी एंबुलेंस जनता को समर्पित की गई।
इस अवसर पर डीएम वैभव श्रीवास्तव ने प्रस्तावित विकास योजना के तहत 124 आंगनबाड़ी केंद्र , 600 तालाबों की खुदाई, 14888 इंदिरा आवास, 2920 लोहिया आवास, 323 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण एवं चौड़ीकरण करने की योजनाओं की जानकारी दी। डीएम ने कुल नौ ंलघु एवं सात सेतुओं का निर्माण तथा 102 गांवों में सीसी रोड एवं केसी ड्रेन का