फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 15 फीट गहरे कुएं से आई रोने की आवाज, ग्रामीणों ने बचाई नवजात की जिंदगी

विज्ञापन
घोसी कोतवाली क्षेत्र के भटमिला ग्राम पंचायत के पांडेपार गांव ​स्थित कुंए में मिली नवजात बच्ची।  - फोटो : Self
विज्ञापन
अमिला। घोसी कोतवाली क्षेत्र के भटमिला ग्राम पंचायत के पांडेपार गांव में शनिवार सुबह करीब 10 बजे 15 फीट गहरे कुएं में बोरी से ढकी एक नवजात बच्ची मिली। कुएं से बच्ची के रोने की आवाज सुनकर वृद्ध महिला मौके पर पहुंची। उसने ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बच्ची को कुएं से बाहर निकलवाकर एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़रांव पहुंचाया।
विज्ञापन

सीओ घोसी सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि शनिवार सुबह गांव की वृद्ध महिला कुएं के पास खेल रही अपनी पोती को लेने गई थी। इसी दौरान उसे कुएं के अंदर से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर महिला ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। कुएं के अंदर देखने पर बोरी से ढकी नवजात बच्ची रोती हुई दिखाई दी। गांव निवासी सीताराम मौर्य ने डायल 112 पर घटना की सूचना दी। बड़रांव सीएचसी पर कार्यरत स्टाफ नर्स मनोरमा यादव और बीसीपीएम प्रेमलता गुप्ता ने बच्ची का प्राथमिक उपचार किया। सूचना पर मिशन शक्ति टीम की प्रभारी ऋचा सोनी ने सीएचसी बड़रांव की टीम के साथ समन्वय बनाकर आवश्यक कार्रवाई की। प्राथमिक उपचार के बाद नवजात बच्ची को चाइल्ड हेल्पलाइन टीम को सुपुर्द कर दिया गया। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें