फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहू के तंज की कीमत सास ने चुकाई

Sat, 19 Mar 2016 11:53 PM IST
BEARU, AMAR UJALA, MAU
विज्ञापन
मृत म‌हिला
विज्ञापन
कोतवाली घोसी के उसुरा खुर्द गांव में शुक्रवार की शाम को एक वृद्धा को बहू द्वारा युवती पर तंज कसने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। तंज का विरोध करने पहुंची महिलाओं ने वृद्ध को इस कदर पीटा कि उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने पांच महिलाओं के विरुद्ध गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी महिलाओं की सरगर्मी से तलाश कर रही है लेकिन वह घर छोड़कर फरार बताई जा रही हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।   
विज्ञापन

उसुरा खुर्द निवासनी जहरुननिशा(55 ) अपनी बहू सीमा पत्नी कलीम खान को साथ लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गई थी। शाम को दोनों वापस घर आ रहीं थी। अभी वह दरवाजे के समीप पहुंची थी कि घर से 50 मीटर दूर बसे गांव नदवल निवासी रामसेवक राजभर की पुत्री  बबली को देखकर उसकी बहू सीमा ने कुछ तंज कसा। यह सुनकर बबली को रहा नहीं गया और उसने अपने घर जाकर मां फूलमती से शिकायत कर दी।
    परिवार की महिलाएं आक्रोशित हो गईं। मां और बबली, उसकी दो बहनें चंपा और रेशमी तथा देवरानी सविता पत्नी रामाज्ञा राजभर गुस्से में जहरुननिशा के घर पहुंची। महिलाओं का आक्रोश देखते हुए सीमा घर में जाकर छिप गई। जबकि मौके पर मिली जहरुननिशा की महिलाओं ने जमकर लात- घूसों से पीटा।
विज्ञापन
    मां को पिटते देख नाजो (14) उन्हें बचाने पहुंची। तो महिलाओं ने उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। पिटाई के बाद जहरुननिशा की तबियत ख़राब होने लगी। परिवारीजन आनन फानन में उसे लेकर सीएचसी घोसी गए। जहां उसकी मौत हो गई। जहरुननीशा की मौत की सूचना गांव में पहुंचते ही सन्नाटा पसर गया। आरोपी महिलाएं घर छोड़कर फरार हो र्गइं।   परिवार के सदस्यों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कोतवाल विश्वजीत सिंह ने घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने जहरुननिशा के पुत्र कलीम की तहरीर पर नदवल निवासिनी फूलमती पत्नी रामसकल राजभर  और उसकी तीन पुत्रियों बबली, चंपा, रेशमी और देवरानी सविता के विरुद्ध  मुक़दमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में कोतवाल विश्वजीत सिंह का कहना है कि इस मामले में आरोपी महिलाओं के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर जेल भेज दिया जाएगा।  
विज्ञापन

\
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें