फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक को बांधकर फतेहपुर में फेंका, स्कार्पियो लूटी

Sat, 19 Mar 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हमीरपुर
विज्ञापन
छात्रा का कहना है कि जानबूझ कर उसका अपहरण करवाया गया।
विज्ञापन
इलाहाबाद जा रहे स्कार्पियो चालक से लिफ्ट मांगकर तीन बदमाशों ने उसे बंधक बना लिया। इसके बाद फतेहपुर में फेंक दिया और वाहन लेकर भाग गए। जिले में कृ षि विभाग में तैनात वाहन स्वामी ने फतेहपुर जनपद के थरियांव थाने में स्कार्पियो लूटे जाने की तहरीर दी है।
विज्ञापन


जिले में कृषि विभाग में कनिष्ठ लिपिक अजय ने हाल में स्कार्पियो खरीदी है। उसने बताया कि शुक्रवार शाम उसने चालक अनुज निवासी पुराना जमुनाघाट को इलाहाबाद अपने साथी को लाने के लिए भेजा। मुख्यालय से छह किमी दूर कानपुर नगर के सजेती थानाक्षेत्र के बरीपाल मोड़ पर एक ढाबे पर अनुज चाय पीने लगा। तभी दो लोग आए और उससे लिफ्ट मांगी। उन्हाेंने इलाहाबाद एक दाहसंस्कार में शामिल होने की बात कही और उसके साथ सवार हो गए।

फतेहपुर जिले के चौडगरा मोड़ पर चालक ने ढाबे पर वाहन रोका। वहां उनका एक और साथी स्कार्पियो में सवार हो गया। फतेहपुर से पांच किमी आगे विलंदा गांव के पास एक लुटेरे ने उल्टी होने का बहाना बना वाहन रुकवाया। स्कार्पियो के रुकते ही उन्होंने चालक की कनपटी पर तमंचा अड़ा दिया और अंगौछे से हाथ पैर बांधकर उसे सड़क किनारे फेंक दिया। इसके बाद तीनों लुटेरे स्कार्पियो लेकर भाग निकले। किसी तरह चालक अनुज ने अंगौछे को सड़क पर रगड़कर काटा। उसने रात करीब तीन बजे भाई को फोन पर घटना की सूचना दी। उसका भाई और वाहन मालिक अजय फतेहपुर गए। वाहन स्वामी अजय ने घटना की तहरीर फतेहपुर के थरियांव थाने में दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें