फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 लाख की शराब बरामद

Tue, 09 May 2017 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ
विज्ञापन
सरायलखंसी थाना क्षेत्र में पकड़ी गई शराब और पकड़े गए लोगों के बारे में पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर जानकारी देते एसपी अभिषेक यादव।
विज्ञापन
पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों सहित बिहार के बार्डर तक हो रही शराब की तस्करी का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने सोमवार की शाम कोपागंज थाने के अदरी मोड़ एक हाते में बनाए गए गोदाम से लगभग 30 लाख की अपमिश्रित शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब तस्करी में लिप्त छह लोगों को गिरफ्तार किया तथा तस्करी में उपयोग में लाए जा रहे दो ट्रकों एवं एक कार को जब्त कर लिया। शराब रैकेट का खुलासा मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में किया।       
विज्ञापन


 जिले में अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत स्वाट और सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से मंगलवार को अदरी मोड़ स्थित एक हाते में हिमाचल प्रदेश से लाकर रखी गई  अवैध अपमिश्रित शराब को बरामद किया। यहां से पुलिस ने भारी मात्रा में शराब के साथ शराब बनाने की सामग्री, नौसादर, यूरिया और पैकिंग मशीन के साथ एक कार और दो ट्रकों को पकड़ा। इन्हीं गाडि़यों से शराब की तस्करी की जाती थी। पूछताछ में हाते के गृहस्वामी जगदीश यादव ने बताया कि उक्त लोगों ने तीस हजार रुपये में मेरा गोदाम किराए पर लिया था।

पुलिस अधीक्षक ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि इस गोदाम में गैर प्रांतों की प्रतिबंधित शराब मंगाकर उसे अपमिश्रण करके बेचा जाता था। शराब तस्कर शराब लेकर निकलने वाले थे कि पुलिस की रेड पड़ गई। इस छापेमारी में पुलिस ने बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के चढ़वा गांव निवासी ललित सिंह, मधुबन थाना क्षेत्र के हैबतपुर गांव निवासी निर्भय नायन सिंह, सरायलखंसी थाने के हसनपुर गांव निवासी जगदीश यादव, बलिया जिले के फेफना थाना क्षेत्र के लक्ष्मण प्रसाद,  फेफना थाने के मिठावार गांव निवासी अमर सिंह, बलिया जिले के बांसडीह थाना क्षेत्र के सोनपुर गांव निवासी कुंभनाथ को गिरफ्तार किया। जबकि मुख्य आरोपी धमेंद्र मौर्या और प्रदीप यादव मौके से पैसा आदि लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें