पीड़िता ने सदर कोतवाली पुलिस को दी तहरीर
जालसाज ने बैंक अफसर बनकर सदर कोतवाली के गांव लाहौरीनगर सरैंया निवासी सियावती देवी से एटीएम कोड नंबर पूछकर उसके खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़िता ने सदर कोतवाली पुलिस को घटना की तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
गांव लाहौरीनगर सरैंया निवासी सियावती ने बताया कि रविवार को उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल कर्ता ने खुद को एसबीआई बैंक का अफसर बताया और कहा कि उसका एटीएम कार्ड बंद हो गया है, जिसे चालू कराने के लिए एटीएम कार्ड नंबर और कोड बताना होगा। वह जालसाज के झांसे में आ गई और एटीएम कोड नंबर बताया दिया। सोमवार को उसके मोबाइल पर खाते से 50 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया तो वह हतप्रभ रह गई। वह आनन-फानन में बैंक पहुंची और शाखा प्रबंधक को मामले की जानकारी दी तो पता चला कि उसके खाते से जालसाज ने 50 हजार रुपये निकाल लिए हैं। पीड़िता ने सदर कोतवाली पुलिस को घटना की तहरीर दी है। सदर कोतवाल नागेश मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।