फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख से अधिक की चोरी

विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान,खुला बक्सा - फोटो : mau
विज्ञापन
हलधरपुर थाना क्षेत्र के बकुची डांडी डीह गांव में बुधवार की रात चोरों ने  मकान का ताला तोड़कर नकदी, आभूषण सहित लगभग एक लाख का सामान चुरा लिया। इस संबंध में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। गांव निवासी रामजीत चौहान नित्य की भांति बुधवार को रात का  खाना खाने के बाद मकान के बाहर सो रहा था। घर की महिलाएं भी ऊमस के कारण  आंगन में सो रही थी। रात को चोर आए और मकान के मुख्य दरवाजे के ताले को तोड़कर अंदर घुसे। कमरों में रखे बाक्स की कुंडी तोड़ी और उसमें रखा 5 हजार नकद, तीन-तीन थान सोने व चांदी के आभूषण तथा  कीमती साड़ियां और बर्तन उठा ले गये।
विज्ञापन


सुबह जब घर की महिलाएं जगी तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देख स्तब्ध रह गईं। अंदर जाकर देखा तो बाक्स का ताला टूटा हुआ था और सामान गायब थे। चोरी की सूचना पाकर बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां जुट गए। गृहस्वामी ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है। कुसुम्हा प्रतिनिधि के अनुसार,  दोहरीघाट थाना क्षेत्र के शाहपुर प्राचीन शिवमंदिर में लगा घंटा बुधवार की रात चोर उठा ले गए। घटना की जानकारी जब ग्रामीणों और पुजारी को हुई तो वह आवाक रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें