फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाल काटने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष

Thu, 26 May 2016 11:31 PM IST
BEARU, AMAR UJALA, MAU
विज्ञापन
बैग में तीन मोबाइल फोन, एक एटीएम कार्ड और करीब 13 हजार रुपये की नकदी रखी हुई थी। - फोटो : डेमो पिक
विज्ञापन
गंगयापार गांव में गुरुवार की सुबह पेड़ की डाल काटने को लेकर दो लोगों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हुई। बाद में दोनों तरफ से लोग संगठित हो गए जो  जातीय संघर्ष में बदल गया। इस दौरान दोनों पक्ष से करीब दस लोग घायल हो गए। इसमें से एक पक्ष के दो लोगों की हालत गंभीर बताई गई।  गांव की दलित बस्ती के पास कमलेेेश पांडेय का खेत है।
विज्ञापन



कमलेश सुबह दस बजे कमलेश खेत जोतने के लिए ट्रैक्टर लेकर गए। उनके खेत के पास मौजूद जंगली पेड़ की डाल खेत की तरफ आ गई थी। जो फसल को नुकसान पहुंचा रही थी। कमलेश ने दलित बस्ती निवासी राजनाथ से उस पेड़ की डाल को काटने के लिए कहा।  राजनाथ तैयार नहीं हुआ बल्कि डाल काटे जाने का विरोध करने लगा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।


बात बढ़ने पर दोनों आपस में भिड़ गए। इस बात की जानकारी होने पर दोनों बस्ती के लोग वहां आमने सामने हो गए। इस दौरान एक पक्ष के देवानंद  पांडेय 22 , सर्वेश   पांडेय 22, मोनू   पांडेय  28, संतोष पांडेय  33  और विनय पांडेय 37   घायल हुए। जबकि दूसरे पक्ष के राजनाथ  55 ,  सर्वेश 24,  बीरवासी  50, दिलीप 22   और संदीप 25 घायल हो गए। घायलों को पीएचसी दोहरीघाट पर ले जाया गया। उपचार के बाद  डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल कमलेश पांडेय और संतोष पांडेय को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें