फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामा सहित कई को किया घायल

Sat, 23 Apr 2016 12:22 AM IST
BEARU, AMAR UJALA, MAU
विज्ञापन
मारपीट में घायल को लेकर जाती पुलिस
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ऊसरी गांव में शुक्रवार जमीन के विवाद में हुई मारपीट के दौरान भांजे ने अपने तीन मामा सहित कई लोगों को चाकू मारकर घायल कर दिया। घायलों में पांच की हालत गंभीर है। उन्हें जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया है। मारपीट में दोनों पक्षों से आठ लोग घायल    हुए हैं।  
विज्ञापन

ऊसरी गांव निवासी सूर्यनाथ यादव अपने चार पुत्रों में एक पुत्र रमेश और अपनी पुत्री कौशल्या तथा नाती अमरनाथ (28) के साथ रहते हैं जब कि उनके तीन पुत्र रामसमुझ यादव, राम यादव, अमलेश यादव उनसे अलग रहते हैं। सूर्यनाथ ने कौशल्या को मकान बनवाकर भी दिया है। शुक्रवार को सूर्यनाथ अपने पुत्रों में जमीन का बंटवारा कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके पुत्रों में झगड़ा शुरू हो गया।   देखते ही देखते उनमें मारपीट होने लगी। नाना को फंसा देख अमरनाथ चाकू लेकर मामा रामसमुझ यादव, राम यादव, अमलेश यादव सहित अपनी मामी मूराती देवी पर टूट पड़ा और उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। मारपीट में अमरनाथ, रमेश एवं कौशल्या भी घायल हो गए।
विज्ञापन
  चाकू से घायल लोगों को आनन फानन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया वहां हालत गंभीर होने पर से उन्हें वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है। एएसपी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। दोनों के विरुद्ध मारपीट सहित हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें